कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन की अवधि भले ही बढ़ती जा रही है लेकिन, जानबूझ कर कानून तोडऩे वालों की संख्या में कमी नहीं हो रही। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर पुलिस उन्हें सबक सिखा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने लॉकडाउन तोडऩे के आरोप में कुल 189 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा नौ वाहन सीज भी हुए।
मुरादाबाद में कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई हैं। संक्रमितों की संख्या भी 100 के करीब तक पहुंच गई है। फिर भी लोगों का घरों से निकलना कम नहीं हो रहा। जिले में शुक्रवार को भी पुलिस ने 63 स्थानों पर वाहनों की जांच की। इसके तहत 2191 वाहनों को रोक कर पुलिस ने पूछताछ की। वाजिब जवाब न मिलने पर 500 वाहनों का चालान काटा गया। लापरवाह चालकों से शमन शुल्क के रूप में 52,800 रुपये की वसूली की गई। नौ वाहन सीज भी हुए। इसके अलावा लाकडाउन तोडऩे के आरोप में जिले के विभिन्न थानों में 100 मुकदमे दर्ज हुए और 189 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लॉकडाउन की अवधि में अब तक कुल 1901 मुकदमे लिखे जा चुके हैं। 4329 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1,00,787 वाहनों की पुलिस ने जांच की है। 27,621 वाहनों का चालान काटा जा चुका है। 822 वाहन सीज हो चुके हैं। इसके अलावा शमन शुल्क के रूप में 16 ,60,500 रुपये की वसूली पुलिस अब तक कर चुकी है।
⭐
Rating: 1 out of 5.Copyright 2020 © CITIPEDIA Powered by Madtech Solutions
Good news
Keep it up..